दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री

Last Updated 22 Nov 2020 01:06:46 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तामपान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को पिछले 14 साल में नवम्बर महीने में दिल्ली में सबसे सर्द सुबह रही थी।




दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शनिवार सुबह सामान्य से चार डिग्री कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तामपान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जो 29 नवम्बर 2006 को यहां दर्ज न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री के बाद सबसे कम था।  श्रीवास्तव ने बताया कि मैदानी इलाकों में लगातार दो दिन तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे रहने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment