दिल्ली में रहा सीजन का सबसे कम तापमान 10.8 डिग्री

Last Updated 03 Nov 2020 04:23:57 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पारा लुढ़ककर 10.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो कि अब तक के सीजन का सबसे कम तापमान है। भारतीय मौस विभाग (आईएमडी) ने इसकी जानकारी दी है।


दिल्ली में रहा सीजन का सबसे कम तापमान 10.8 डिग्री

मौसम के लिए दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 11.2 डिग्री सेल्सियस और पालम में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी में  क्षेत्रीय पूवार्नुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, इलाके में बादल में कमी के चलते तापमान में यह गिरावट आई है। दरअसल, बादल कुछ वापस जा रही इंफ्रारेड विकिरणों को सोख लेते हैं, जिसे वापस धरती पर भेज दिया जाता है और इसी से धरातल गर्म होता है।

इसके अलावा, पिछले तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई है, वहां से बहकर आ रही सर्द हवाओं का असर भी दिल्ली की मौसत पर पड़ा है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment