हाथरस गैंगरेप मामला : सड़क पर दिखा गुस्सा

Last Updated 01 Oct 2020 04:47:22 AM IST

यूपी के हाथरस में हुए गैंगरेप पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत के बाद लोगों में बेहद गुस्सा में है।


हाथरस गैंगरेप कांड के विरोध में प्रदर्शन करती इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को काबू में करती पुलिसकर्मी। फोटो : प्रेट

इस वारदात में शामिल दरिंदों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने को लेकर कई संगठन और राजनीतिक दल सड़कों पर आकर रोष प्रकट कर रहे हैं। वहीं देर रात इंडिया गेट पर भी बड़ी संख्या में लोग अपना रोष प्रगट करने के लिए पहुंचे तभी पुलिस ने वहां पर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कुल 130  लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। क्योंकि कोरोना की वजह से अभी किसी भी तरह के धरने प्रदशर्न पर रोक लगी हुई है, इस सबके बाद भी लोग सड़क पर उतर आए।
नई दिल्ली जिला के एक पुलिस अधिकारी ने बताया बुधवार दिन में करीब 11:30 बजे विभिन्न पार्टी और संगठन से जुड़े लोगों ने यूपी भवन एसपी मार्ग पहुंचने का प्रयास किया। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यहां से पकड़े गए 80 लोगों में से 36 पुरु ष और 44 महिलाएं थी। इन सभी ने धारा 144 का उल्लंघन किया, जिस कारण उनके खिलाफ चाणक्यपुरी थाने में कोविड 19 के मद्देनजर डिजास्टर ऑफ मैनेजमेंट एक्ट सम्बंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कानूनी कार्रवाई की।

वहीं दोपहर को इंडियन यूथ कांग्रेस और कांग्रेस की विभिन्न यूनिट के कार्यकर्ताओं ने भी हाथरस गैंग रेप के आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रशर्न किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन इस विरोध प्रदशर्न का नेतृत्व कर रही थीं। पुलिस ने यहां से कुल 50 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 35 पुरु ष और पंद्रह महिलाएं शामिल थीं। इन प्रदशर्नकारियों के खिलाफ भी चाणक्यपुर थाने मं मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।वहीं इंडिया गेट पर भी एक संगठन से जुड़ी महिलाएं व पुरूष देर रात पहुंचे थे जिनमें महिलाओं व पुरुषों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment