दिल्ली : CRPF उपनिरीक्षक ने अपने सीनियर को मारी गोली, फिर कर ली आत्महत्या
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उप निरीक्षक ने यहां लोधी एस्टेट इलाके में अपने वरिष्ठ कर्मी की गोली मारकर कथित रूप से हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
![]() CRPF उपनिरीक्षक ने सीनियर की हत्या करने के बाद की आत्महत्या (प्रतीकात्मक फोटो) |
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लोधी एस्टेट में गृह मंत्रालय को आवंटित किए गए एक बंगले में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे यह घटना हुई।
उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक करनैल सिंह (55) और उसके वरिष्ठ निरीक्षक दशरथ सिंह (56) के बीच किसी बात पर बहस हो गई थी, जिसके बाद करनैल ने अपने सर्विस हथियार से दशरथ की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली।
करनैल जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर का रहने वाला था, जबकि निरीक्षक हरियाणा के रोहतक का निवासी था।
अर्द्धसैन्य बल और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
| Tweet![]() |