शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि
Last Updated 20 Jul 2020 10:52:39 AM IST
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]() मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) |
केजरीवाल ने दीक्षित को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, “दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 20, 2020
शीला दीक्षित 1998 से लेकर 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।
साल 2010 में उनकी अगुवाई में राजधानी में तीन से 14 अक्टूबर तक 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का सफल आयोजन हुआ था।
| Tweet![]() |