भाजपा सांसद अनिल बलूनी को आवंटित हुआ प्रियंका का बंगला

Last Updated 06 Jul 2020 02:46:16 AM IST

लोधी एस्टेट स्थित जिस बंगले में कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा रह रही हैं वह बंगला अब भाजपा सांसद अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है।


भाजपा सांसद अनिल बलूनी

गौरतलब है कि केंद्रीय शहरी कार्य में आवास मंत्रालय के संपत्ति विभाग ने पिछले दिनों प्रियंका वाड्रा को नोटिस भेज कर लोधी एस्टेट स्थित 35 नंबर बंगला खाली करने के आदेश दिए थे।

प्रियंका को एक अगस्त तक बंगला खाली करने को कहा गया है। वह बंगला अब संपत्ति विभाग ने भाजपा सांसद अनिल बलूनी को आवंटित कर दिया है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment