केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, कराएंगे कोरोना टेस्ट

Last Updated 08 Jun 2020 01:52:33 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत सोमवार को अचानक से खराब हो गई है, जिसके चलते वह सावधानी का पूरा ध्यान रखते हुए कोविड-19 की जांच करवाएंगे।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक वह रविवार दोपहर से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है।

कोरोना जैसे लक्षणों को देखते हुए  केजरीवाल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और वह मंगलवार को कोविड-19 की जांच करवाएंगे।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री रविवार दोपहर से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘रविवार को दोपहर बाद से ही उन्हें गले में खराश और बुखार की शिकायत महसूस हो रही थी। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह कोविड-19 जांच कराएंगे।’’

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार की सुबह कैबिनेट की एक बैठक में भाग लिया था और उसके बाद वह किसी बैठक में शामिल नहीं हुए।

मुख्यमंत्री पिछले दो हफ्ते से अपनी अधिकतर बैठकें अपने घर से ही वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कर रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली में कुल मरीजों का आंकड़ा 27 हजार 654 है। पिछले 24 घंटे में 1320 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 761 लोगों की मौत हो चुकी है।

समयलाइव डेस्क/भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment