दिल्ली: रोहिणी जेल में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव कैदी

Last Updated 15 May 2020 01:13:52 PM IST

दिल्ली की रोहिणी जेल में पहला कोरोना पॉजिटिव कैदी मिला है। यह कैदी विचाराधीन है। कैदी कुछ दिन से बीमार चल रहा था।




(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कैदी को ऑपरेशन के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था। यहीं उसका कोरोना सैंपल लिया गया। सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की पुष्टि जेल प्रशासन ने की है।

जेल प्रशासन के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव कैदी का ऑपरेशन दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में 10 मई को किया गया था। उसे आंतों से संबंधित बीमारी थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बीमार कैदी को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। पहला कोरोना पीड़ित यह कैदी बीते करीब 6 महीने से जेल में बंद था।

दिल्ली की किसी जेल में कोरोना पॉजिटिव कैदी मिलने का यह पहला मामला है।

इस घटना के बाद से सभी जेलों में एक बार फिर से इस बात की समीक्षा की जा रही है, कि आखिर यह कैदी कोरोना पॉजिटिव किन कारणों से हुआ। कैदी जेल के भीतर कोरोना पॉजिटिव हुआ या फिर बाहर से जब जेल में आया तभी से वो संक्रमित था।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment