दिल्ली हिंसा : चार शव और मिले मृतक संख्या 46 हुई

Last Updated 02 Mar 2020 04:45:52 AM IST

हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्व दिल्ली के गोकलपुरी और शिव विहार इलाके में नाले से रविवार को चार शव बरामद किए गए।


दिल्ली हिंसा : चार शव और मिले मृतक संख्या 46 हुई

इसी के साथ मृतकों की संख्या 46 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इन मौतों का संबंध दंगों से तो नहीं है। प्रशासन ने हालांकि, मृतकों की संख्या को अद्यतन नहीं किया है।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर भगीरथ नाले में शव होने की सूचना पीसीआर को मिली। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर को उसी नाले से दूसरा शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक तीसरी लाश गोकलपुरी थाने के अंतर्गत नाले में मिली जबकि चौथा शव शिव विहार कॉलोनी के नाले में मिला।  उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी शव की पहचान नहीं की जा सकी है और जांच जारी है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment