50 करोड़ मूल्य की नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार
Last Updated 02 Mar 2020 04:32:21 AM IST
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदाथरे की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
![]() 50 करोड़ मूल्य की नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार |
आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित दवाओं की 232 किलोग्राम कैप्सूल बरामद की गई।
बरामद मादक दवाओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। बरामद दवाओं में ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम शामिल हैं। आरोपियों की शिनाख्त पुनीत अरोड़ा (42)निवासी गुरुग्राम, विनोद कुमार (44) निवासी उत्तम नगर के रूप में हुई। आरोपी देश के विभिन्न राज्यों के अलावा यूरोपीय देशो में भी मादक दवाओं को भेजा करते थे। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
| Tweet![]() |