दिल्ली हिंसा: केजरीवाल बोले- पुलिस नहीं संभाल पा रही हालात, सेना तैनात हो

Last Updated 26 Feb 2020 11:55:10 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों की स्थित को गंभीर बताते हुए लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए सेना तैनात करने की मांग की है।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (फाइल फोटो)

केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत कर्फ्यू लगाया जाना चाहिये।

उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख रहे हैं। 

केजरीवाल ने कहा कि वह रात भर बड़ी संख्या में लोगों के सम्पर्क में थे। स्थिति बेहद गंभीर है। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद स्थिति नियंत्रित नहीं हो रही है। 

पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों ने आज सुबह मौजपुर से गोकुलपुरी के इलाके में फ्लैग मार्च कर लोगों में विश्वास पैदा करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी। कल रात से कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं है।

हिंसा की घटनाओं में अब तक 20 लोगों की मौत हो गयी है और बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों में भर्ती है। कई लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। हिंसा की घटनाओं में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुयी है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिनों से हिंसा की घटनाएं हो रही हैं।

गृह मंत्री ने कल इस संबंध में एक बैठक भी की थी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।

 

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment