दिल्ली में क्यों हुई हार, शुक्रवार को 8 घंटे तक मैराथन समीक्षा करेगी BJP

Last Updated 13 Feb 2020 03:24:12 PM IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय पर मैराथन समीक्षा बैठक होगी।


दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी (फाइल फोटो)

यह बैठक सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी।

भाजपा मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया, "शुक्रवार को कई चरणों में समीक्षा बैठक होगी। इसमें पार्टी पदाधिकारियों, चुनाव कमेटी, प्रत्याशियों से लेकर चुनाव कैंपेनिंग से जुड़े लोग शामिल होंगे। अलग-अलग स्तर के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग चरण में मीटिंग होगी।"

इस समीक्षा बैठक में विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, सह प्रभारी नित्यानंद राय, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, संगठन मंत्री सिद्धार्थ खासतौर से मौजूद रहेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की अहम जि़म्मेदारी संभालने वाले इन नेताओं के निर्देशन में ही समीक्षा बैठक होगी।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment