जामिया गोलीबारी भाजपा नेताओं की टिप्पणी का नतीजा : डी राजा
भाकपा महासचिव डी राजा ने बृहस्पितवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास हुई गोलीबारी की घटना को दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं की कथित भड़काऊ टिप्पणियों का सीधा नतीजा करार दिया।
![]() जामिया गोलीबारी |
भाकपा महासचिव डी राजा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास हुई गोलीबारी की यह घटना महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘जामिया की घटना दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं की ओर से दिए गए भड़काऊ बयान का नतीजा है। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर को भीड़ से गद्दारों को गोली मारने का आह्वान करने के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया का छात्र उस समय घायल हो गया जब एक व्यक्ति ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाते हुए नारा लगाया कि ‘‘यह लो आजादी’’। इसकी वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गोली चलाने वाले इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अभी उसकी पहचान किया जाना बाकी है।
निर्वाचन आयोग ने विवादास्पद टिप्पणियों के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार से तीन दिन के लिए और सांसद प्रवेश वर्मा को चार दिन के लिए रोक दिया है।
| Tweet![]() |