दिल्ली में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग
Last Updated 26 Jan 2020 10:45:58 AM IST
दिल्ली के आया नगर इलाके में रविवार की सुबह लकड़ी के एक गोदाम में भीषण आग लग गई है।
|
आग इसी इलाके में स्थित लकड़ी के एक गोदाम में लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने यहां से काले धुएं के गुबार को निकलते हुए देखा।
दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर आग काबू करने के काम में लगाया गया। अधिकारियों का कहना है कि अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
इस संदर्भ में और अधिक जानकारी के मिलने का इंतजार है।
| Tweet |