गणतंत्र दिवस परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण दिल्ली में भारी यातायात जाम

Last Updated 23 Jan 2020 03:15:43 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों खास तौर से मध्य दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए सड़कों को बंद करने के कारण भारी यातायात जाम लग गया।


यातायात जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में अधिक समय लगा।

ई सड़कों के बंद होने के कारण धौला कुआं, भीकाजी कामा पैलेस और प्रगति मैदान में भारी यातायात जाम लग गया।

दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एन एस बुंदेला ने पहले ही सूचना जारी की थी कि लोग पहले से अपनी यात्रा को प्लान कर लें। सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े बारह बजे तक परेड रूट की तरफ आने से बचें।

सूचना मे बताया गया था कि 22 जनवरी को शाम छह बजे से 23 जनवरी को परेड खत्म होने तक राजपथ विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरी तरह बंद रहेगा। इसी प्रकार 22 जनवरी की रात 11 बजे और परेड खत्म होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह मार्ग आदि जगहों से राजपथ पर ट्रैफिक को क्रॉस करने पर प्रतिबंध रहेगा। 23 जनवरी को सुबह सवा नौ बजे से परेड के तिलक मार्ग क्रॉसिंग तक पहुंचने तक सी-हैक्सागॉन-इंडिया गेट बंद रहेगा। 23 जनवरी को सुबह दस बजे के बाद तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग आदि पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

 

 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment