दिल्ली चुनाव: भाजपा ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Last Updated 17 Jan 2020 05:29:12 PM IST

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।


दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया

इस सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। तिवारी ने बताया कि नई दिल्ली की सीट से उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी।

तिवारी ने बताया कि पार्टी के 57 प्रत्याशियों में 11 अनुसूचित जाति समुदाय से हैं और चार महिलाएं हैं।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को भाजपा ने रोहिणी सीट से उतारा है। वह इसी सीट से विधायक हैं।    

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन सीट से उम्मीदवार बनाया है।

इस सूची में पूर्व मेयरों रंविंद्र गुप्ता और योगेंद्र चंदोलिया के भी नाम हैं।

प्रेस कान्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे।

मनोज तिवारी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में जीत का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि 13 अन्य उम्मीदवारों की सूची जल्दी ही जारी की जायेगी ।
सूची इस प्रकार है ..
 नरेला - नीलदमन खत्री ,तिमारपुर- सुरेन्द्र सिंह बिट्टू, आदर्शनगर - राज कुमार भाटिया, बादली - विजय भगत, रिठाला - मनीष चौधरी, बवाना - रविन्द्र कुमार इन्द्राज ,  मुन्डका - मास्टर आजाद सिंह , किरारी - अनिल झा, सुल्तानपुर (सु.)- रामचंद्र छावरिया, मंगोलपुरी (सु) - करम सिंह करमा,  रोहिणी - विजेन्द्र गुप्ता, शालीमार बाग - रेखा, शकूरबस्ती - डॉ एस सी वत्स, गुप्ता,  त्रीनगर - तिलकराम गुप्ता,  वजीरपुर - डॉ महेन्द्र नागपाल,  मॉडल टाउन - कपिल मिश्रा,  सदर बाजार - जय प्रकाश,  चांदनी चौक - सुमन कुमार गुप्ता,  मटिया महल - रवीन्द्र गुप्ता,  बल्ली मारान - लता सोंढ़ी,  करोल बाग (सु) - योगेन्द्र चंदोलिया,  पटेल नगर (सु) - परवेश रतन,  मोती नगर - सुभाष सचदेवा,  मादीपुर (सु) - कैलाश सांखला,  तिलक नगर - राजीव बब्बर,  जनकपुरी - आशीष सूद, विकासपुरी - संजय सिंह,  उत्तमनगर - कृष्ण गहलोत,  द्वारका -प्रद्युम्न राजपूत,  मटियाला - राजेश गहलोत,  नजफगढ़ - अजीत खरखरी,बिजवासन  - सतप्रकाश राणा,  पालम - विजय पंडित, राजेन्द्र नगर - सरदार आर पी सिंह,  जंगपुरा - सरदार इमरित सिंह बख्शी,  मालवीयनगर - शैलेन्द्र सिंह मोंटी,  आर के पुरम - अनिल शर्मा,  छतरपुर - ब्रम्ह सिंह तंवर, देवली (सु) - अरविंद कुमार, अंबेडकरनगर (सु) - खुशीराम,  ग्रेटर कैलाश - शिखा राय।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा और मतगणना 11 फरवरी को होगी

 

भाषा/ वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment