लोग अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर समर्थन कर रहे हैं : केजरीवाल

Last Updated 09 Jan 2020 12:52:56 PM IST

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का कहना है कि इस चुनाव में लोग दिल्ली के भविष्य और अपने परिवार के बारे में सोच रहे हैं और अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर आप का समर्थन कर रहे हैं।


उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘दिल्ली में कुछ अलग सा हो रहा है। इस चुनाव में लोग अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर दिल्ली के भविष्य और अपने परिवार के बारे में सोच रहे हैं। चुनावों के दौरान विभाजनकारी राजनीति देखने को मिलती है लेकिन किसने सोचा था कि यह लोगों को एकजुट कर देगी।’’    

उन्होंने इसके साथ एक महिला का पोस्ट भी साझा किया है जिसमें उसने लिखा है कि कैसे उसके भाजपा समर्थक पिता आम आदमी पार्टी (आप) का साथ दे रहे हैं।    

 

दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान आठ फरवरी को और गिनती 11 फरवरी को होनी है।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment