दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, 21 ट्रेनें लेट

Last Updated 02 Jan 2020 11:21:48 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम जारी है और यहां तापमान इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


(फाइल फोटो)

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई।     

उन्होंने बताया, ‘‘आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है।’’    

सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता 423 मापी गई जो ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में आती है।     

रेलवे के मुताबिक खराब मौसम के कारण 21 रेलगाड़ियां पांच घंटे तक की देरी से चल रही हैं।     

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी पांच घंटे की देरी से और मालदा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चल रही है।    

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment