दिल्ली में ठंड से ठिठुरे लोग, 2.4 डिग्री सेल्सियस पर गिरा पारा

Last Updated 01 Jan 2020 04:29:29 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को ठंड का कहर जारी रहा क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


अधिकारियों ने बताया कि कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण 29 ट्रेनों की आवाजाही में दो से नौ घंटे का विलंब हुआ।      

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’     

उन्होंने बताया कि हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।     

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।      

बुधवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 433 दर्ज की गई जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में है।     

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहने और मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।     

दिसम्बर 2019 में लगातार 18 ‘ठंडे दिन’ दर्ज किये गए जो कि दिसम्बर 2017 में 17 ठंडे दिन के बाद अधिकतम है।     

अधिकतम तापमान सोमवार को 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जिससे वह दिन 1901 के बाद दिसम्बर का सबसे ठंडा दिन बन गया।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment