दिल्ली में कड़ाके की ठंड, पारा 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Last Updated 24 Dec 2019 06:42:55 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कड़ाके की ठंड से स्थिति बेहाल रही। सुबह 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने के साथ चारों ओर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।


दिल्ली में कड़ाके की ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन में ठंड बनी रहेगी और हालात और भी अधिक बिगड़ेंगे क्योंकि क्रिसमस पर और अधिक ठंड पड़ने की आशंका है। सुबह 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने के साथ चारों ओर घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग ने कहा, "अधिकतम तापमान के 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।"

सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पड़ोस में स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम भी अत्यधिक ठंड की चपेट में है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment