स्कूली बच्चों ने महिलाओं का सम्मान करने की शपथ ली : केजरीवाल

Last Updated 23 Dec 2019 02:49:11 PM IST

दिल्ली के निजी एवं सरकारी स्कूलों में करीब 22 लाख विद्यार्थियों को महिलाओं का सम्मान करने और उनकी गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाने की शपथ दिलाई गई।




दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला सुरक्षा के लिए एक अभियान शुरू किया(फाइल फोटो)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘आज 22 लाख विद्यार्थियों के साथ महिला सुरक्षा के लिए एक अभियान शुरू किया गया। सीसीटीवी कैमरा और स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जा रही हैं। लेकिन समाज की विचारधारा को बदलने की जरूरत है। हमें दिल्ली को ऐसी जगह बनाना होगा जहां महिलाएं रात में बाहर निकलने से डरे नहीं।’’    

उन्होंने कहा, ‘‘लड़कों ने शपथ ली कि वे महिलाओं का सम्मान करेंगे और उनके साथ गलत व्यवहार नहीं करेंगे। लड़कियां भी अपने घर पर अपने भाइयों को यही शपथ दिलवाएंगी और महिलाओं के साथ सही ढंग से नहीं पेश आने पर उनके साथ रिश्ता तोड़ने की चेतावनी देंगी।’’

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment