दिल्ली सरकार प्रदूषण से मुकाबले के लिए स्कूली छात्रों को बांटेगी 50 लाख मास्क

Last Updated 30 Oct 2019 05:24:57 PM IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार प्रदूषण बढने के कारण शुक्रवार से स्कूली छात्रों को मास्क बांटना शुरू करेगी।


प्रदूषण से मुकाबले के लिए स्कूली छात्रों को मास्क

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों के बीच 50 लाख एन-95 मास्क वितरित किए जाएंगे।           

छात्रों को दिए जाने वाले मास्क की किट में दो एन 95 मास्क होंगे। इसमें एक अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क धुंध से मुकाबले के लिए होगा। एक सप्ताह के लिए मास्क बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भी शुक्रवार को छात्रों को मास्क बाटूंगा। हमें मास्क की आपूर्ति मिल रही है।’’          

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण स्तर बढने का मुख्य कारण पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में पराली जलाना है।  

        

केजरीवाल ने पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश की सरकारों को अपने-अपने राज्यों में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment