यूरोप की तर्ज पर री-डिजायन होंगी दिल्ली की सड़कें
राजधानी की सड़कों से जाम समाप्त करने के लिए उन्हें नए सिरे से री-डिजायन किया जाएगा। सड़कों के री-डिजायन में यूरोप की तकनीक का इस्तेमाल होगा।
![]() दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) |
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले चरण में 9 सड़कें चिह्नित की गई हैं और इसमें तीन सड़कों के री-डिजायन के लिए वर्क ऑर्डर भी जारी किया गया। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 45 किलोमीटर है। इन्हें री-डिजायन करने में करीब 400 करोड़ की लागत आएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में दी। सड़कों के किनारे पैदल पथ को चौड़ा किया जाएगा और सभी सड़कें दिव्यांग फ्रेंडली होंगी।
केजरीवाल ने कहा कि अक्सर देखने को मिलता है कि सड़क यदि 6 लेन हैं, जो कहीं भी बीच में 4 लेन की हो जा रही है। इससे सड़क पर दबाव पड़ता है और इससे जाम लग जाता है। सड़कों के दोनों ओर बने पैदल पथ को 5 फीट से बढ़ाकर 10 फीट तक किया जाएगा।
तीन सड़कों के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो गए हैं। बाकी सड़कों के री-डिजायन के लिए भी 15 नवंबर तक वर्क ऑर्डर जारी हो जाएंगे। सड़कों पर जाम रोकने के लिए ई-रिक्शों के लिए पार्किग की व्यवस्था होगी। ग्रीन बेल्ट, ओपन स्पेस, साइकिल लेन, पैदल पथ लेन की व्यवस्था होगी। सड़कों के किनारे जगह-जगह डिस्प्ले होंगे। सड़क के किनारे के पाकरे को दीवार से ढका नहीं जाएगा। जिससे देखने में वह खूबसूरत लगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के किनारे हरित क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा। सड़कों के री-डिजायन में फुटपाथ पर पेड़ों के लिए जगह चिह्नित होगी और जगह-जगह हरित क्षेत्र विकसित होंगे। ऑटो एवं ई-रिक्शा के लिए अलग से लेन होगी। सड़कों के किनारे की नालियों एवं नालों को भी री-डिजायन कर उन्हें दोबारा पक्का बनाया जाएगा। नालों के भीतर री-हाव्रेस्टिंग की व्यवस्था होगी। सड़कें स्लोप दार होंगी, जिससे बीच में बरसात का पानी न भर सके।
तीन सड़कों के लिए वर्क ऑर्डर जारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि इन तीन सड़कों रिंग रोड एम्स से आश्रम तक, लक्ष्मी नगर से कड़कड़ी मोड़ तक, निर्माण रोड मदर डेयरी से पंचमहल तक के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। बाकी 6 सड़कों के री-डिजायन के लिए 15 नवंबर तक वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा और यह कार्य एक साल में पूरा हो जाएगा।
| Tweet![]() |