भाजपा के पूर्व सांसद बीएल शर्मा ‘प्रेम’ नहीं रहे
Last Updated 29 Sep 2019 01:29:14 AM IST
भाजपा के बुजुर्ग नेता और पूर्व सांसद बैकुंठ लाल शर्मा ‘प्रेम’ का शनिवार को निधन हो गया।
![]() भाजपा के बुजुर्ग नेता और पूर्व सांसद बैकुंठ लाल शर्मा ‘प्रेम’ (file photo) |
वह 90 वर्ष के थे। शर्मा का जन्म 17 दिसम्बर, 1929 को पंजाब के फिरोजपुर में हुआ था। शर्मा ने सफदरजंग के निकट बीके दत्त कालोनी स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह दो बार यमुना पार की पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से सांसद रहे।
1991 में प्रेम ने कांग्रेस के दिग्गज नेता हरकिशन लाल भगत को परास्त कर यह सीट जीती। इसके बाद 1996 के चुनाव में कांग्रेस के दीपचंद बंधु को हराया। वह 2009 में इस सीट से फिर चुनाव लड़े, लेकिन हार गए।
| Tweet![]() |