DND पर ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर, डॉक्टर और बच्चे की मौत

Last Updated 20 Sep 2019 09:36:07 AM IST

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाई-वे (डीएनडी) पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक युवा डॉक्टर और एक बच्चा है।


शुक्रवार सुबह डीएनडी पर मरीज को ले जा रही एंबुलेंस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई।

हादसे में डॉक्टर सुनील (30) की मौत हो गई। बच्चे की अभी पूरी जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी है।

घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बताया, "हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला सहित तीन लोग घायल भी हुए हैं। यह सभी एंबुलेंस में सवार थे। एंबुलेंस मरीज को लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की ओर जा रही थी।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment