कंप्यूटर इंजीनियर ने पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े

Last Updated 23 Sep 2019 01:12:44 AM IST

प्रेम नगर इलाके में एक कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर ने पत्नी की हत्या कर उसके टुकड़े कर सेप्टिक टैंक व नाले में डाल दिए और खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।


कंप्यूटर इंजीनियर ने पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े

पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध के शक में उसने पत्नी की हत्या की है। मृत महिला का नाम सीमा (28) है। पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सेप्टिक टैंक से महिला के हाथ व पैर और शरीर के अन्य हिस्से को किराड़ी के बड़े नाले से बरामद किया।

कंप्यूटर इंजीनियर आशु (33) प्रेम नगर पार्ट तीन के शनि बाजार रोड की यादव एन्क्लेव में सपरिवार रहता है। उसकी तीन बेटियां हैं। सीमा के मायके वाले संगम विहार इलाके में रहते हैं। सीमा के भाई संतोष ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात दस बजे उनके बहनोई ने कॉल कर बताया कि उसने सीमा की हत्या कर दी है।

इसके बाद उसने फोन काट दिया। सीमा के भाई को उस समय लगा कि उसका बहनोई मजाक कर रहा है। उसने अपने बहनोई को फोन लगाया, लेकिन उसने नहीं उठाया।

इसके बाद उसने बहन को फोन किया, लेकिन उसने भी फोन रिसीव नहीं किया। रविवार  सुबह वह माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रेम नगर पहुंचा, तो बहनोई के घर में कोई नहीं  नहीं था और कमरे में फर्श पर खून बिखरा था। उसने भी पुलिस को सौ नंबर पर कॉल कर जानकारी दी।

इस बीच उसे पता चला कि आशु उसकी बहन की हत्या के बाद रात में ही थाने पहुंच गया है और पुलिस की हिरासत में है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment