सिख लड़की के धर्मांतरण के खिलाफ इमरान का पुतला फूंका गया

Last Updated 02 Sep 2019 06:30:32 PM IST

पाकिस्तान में एक सिख लड़की के जबरन धर्मांतरण के विरोध में सिख समुदाय के सदस्यों के एक समूह ने सोमवार को यहां पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया।


सिख लड़की के धर्मांतरण के खिलाफ इमरान का पुतला फूंका

अधिकारियों ने बताया कि तीन मूर्ति मार्ग पर करीब 60 से 70 प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। वे पाकिस्तानी उच्चायोग की ओर मार्च करने वाले थे। लेकिन चाणक्यपुरी थाने के पास उन्हें पुलिस ने रोक दिया।      

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रदर्शन सुबह लगभग 11.30 बजे शुरू हुआ और एक घंटे के अंदर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।      
प्रदर्शनकारी पाकिस्तान में रह रहे सिखों की सुरक्षा की मांग कर रहे थे।       

पिछले महीने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 19 वर्षीय एक सिख लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और उसका इस्लाम में धर्मांतरण कराया गया। इसके बाद एक मुस्लिम व्यक्ति से उसकी शादी करायी गयी।  

    

इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment