आप विधायक मनोज को सात दिन की कैद
Last Updated 20 Aug 2019 04:28:06 AM IST
अदालत ने एक महिला पर हमला करने के जुर्म में आप विधायक मनोज कुमार को सात दिन कैद की सजा सुनाई है।
आप विधायक मनोज कुमार (फाइल फोटो) |
यह घटना वर्ष 2014 की है। राऊज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने कहा कि कहा कि कुमार एक विधायक हैं और उनका दायित्व बनता है कि वे समस्या लेकर अपने से मिलने आने वाले लोगों के साथ निष्पक्षता व विनम्रता से मिलें।
अदालत ने कुमार को अच्छे आचरण के आधार पर परिवीक्षा पर छोड़ने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें पहले भी एक अन्य मामले में दोषी ठहराया जा चुका है।
साथ ही उस मामले में उन्हें तीन महीने की कैद की सजा सुनाई गई थी।
इस मामले में उन्हें परिवीक्षा पर रिहा नहीं किया जा सकता।
| Tweet |