दिल्ली के निचले इलाके में बाढ़ का खतरा

Last Updated 19 Aug 2019 06:04:14 AM IST

हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से राजधानी दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।


दिल्ली के निचले इलाके में बाढ़ का खतरा (file photo)

इस संबंध में राज्य सरकार ने चेतावनी भी जारी कर दी है। बाढ़ और नियंतण्रविभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हथनीकुंड बैराज से हर घंटे पानी छोड़ा जा रहा है।

रविवार दोपहर लगभग छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बाढ़ की आशंका को देखते हुए संबंधित एजेंसियों को चौकस कर दिया गया है।

स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। राजधानी में हुई बारिश और हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना का जल स्तर बढ़कर 203.37 मीटर हो गया है। इसके खतरे के निशान को छू लेने की आशंका है।

राजधानी में बाढ़ की चेतावनी के लिए निर्धारित निशान 204.5 मीटर पर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर पर निर्धारित किया गया है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment