सुषमा स्वराज के सम्मान में दिल्ली सरकार ने घोषित किया दो दिन का राजकीय शोक

Last Updated 07 Aug 2019 10:34:58 AM IST

दिल्ली सरकार ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सम्मान में राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को दो दिवसीय शोक का एलान किया।


स्वराज का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से एम्स में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।      

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय सुषमा स्वराज जी के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी।’’      



दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया।      

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने एक महान नेता खो दिया। सुषमा जी काफी जोशपूर्ण और विलक्षण इंसान थीं। ईर उनकी आत्मा को शांति दें।’’

 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment