दिल्ली सरकार ‘हैप्पीनेस क्लास’ का इस्तेमाल प्रचार के लिए कर रही है: भाजपा

Last Updated 30 Jul 2019 11:44:06 AM IST

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को आम आदमी पार्टी नीत दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि लोकप्रिय ‘‘हैप्पीनेस करिकुलम’’ का इस्तेमाल ‘प्रचार’ के लिया किया जा रहा है।


गुप्ता ने इस तरह की कक्षाओं की किसी तीसरे पक्ष से ऑडिट कराने भी की मांग की है।          

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में रोजाना 45 मिनट की एक ‘‘हैप्पीनेस कक्षा’’ आयोजित की जाती है। इसमें बच्चों को भावनात्मक रूप से मजबूत होना, आत्मविश्वास बढाना और खुशियों के बारे में सिखाया जाता है।          

दिल्ली सरकार हैप्पीनेस करिकुलम के एक साल होने के मौके पर 15 दिन का ‘हैप्पीनेस उत्सव’’ मना रही है।          

गुप्ता दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है और इसके प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। 
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment