बारिश के बावजूद उमस से राहत नहीं

Last Updated 24 Jul 2019 05:49:39 AM IST

मंगलवार को उमस वाली भीषण गर्मी से दिल्लीवासी बेहाल रहे। उमस और चिपचिपाहट वाली गर्मी दिन में ही नहीं रात में भी लोगों को परेशान कर रही है।


बारिश के बावजूद उमस से राहत नहीं

इससे कल तक राहत मिलने की उम्मीद कम है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली में तेज बारिश होने की उम्मीद है। इस बीच मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

आज न्यूनतम तापमान भी 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कल दिल्ली का तापमान 37 स 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की बात कही है।

मंगलवार सुबह से ही उमस बढ़नी शुरू हो गई थी और पूरे दिन दिल्ली के लोग उमस से बेहाल रहे। रात में भी उमस से लोगों को किसी भी तरह की राहत नहीं मिल रही है। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि बृहस्पतिवार से दिल्ली में अच्छी खासी बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस से बहुत हद तक राहत मिल सकती है।

अगर ऐसा होता है तो दिल्ली के लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार को आद्र्रता स्तर 92 फीसद तक दर्ज किया गया। मंगलवार को दिल्ली के अधिकतर इलाके का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। रातभर हुई बारिश के कारण मंगलवार सुबह उमस बढ़ने से दिल्लीवासी बेहाल रहे।

आज सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग इलाके में 3.6 मिमी बारिश दर्ज की जबकि पालम वेधशाला में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। लोधी रोड, रिज और आया नगर वेधशाला में क्रमश: 4.5 मिमी, 25.2 मिमी और 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment