दिल्ली वासियों को नहीं मिल रहा गर्मी और उमस से छुटकारा

Last Updated 15 Jul 2019 10:49:42 AM IST

दिल्ली वासियों को गर्मी और उमस से भरे मौसम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। सोमवार को भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा।


न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और बूंदबांदी होने की संभावना जतायी है।     

शहर में अधिकतम तापमान सोमवार को 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।    

मौसम विभाग के अनुसार, 16 जुलाई को बारिश होने और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment