दिल्‍ली के हौज काजी इलाके में विवाद मामले में 2 गिरफ्तार

Last Updated 02 Jul 2019 03:19:45 PM IST

पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में मामूली विवाद के बाद धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है तथा एक नाबालिग को भी पकड़ा है।


हौज काजी इलाके में विवाद मामले में 2 गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि पार्किंग विवाद से दो समुदायों के बीच उत्पन्न तनाव और एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस की ओर से हालांकि गिरफ्तारी की फिलहाल पुष्टि नहीं की गयी है।
 
हौज काजी इलाके में रविवार रात में हुए विवाद के बाद सोमवार दिनभर तनाव की स्थिति रही। कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए आज भी बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। दोनों समुदाय के लोग कल शाम शांति बनाने के लिए सामने आये और उन्होंने  लोगों को अमन बहाल करने की अपील की थी।

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम ने अपील की थी कि धर्मस्थल को जो नुकसान हुआ है, उसे मुसलमान ही ठीक कराएं।



केंद्रीय स्वास्थय मंत्री और चांदनी चौक से सांसद  हषर्वर्धन ने आज सुबह तनावग्रस्त इलाके का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। डॉ हषर्वर्धन ने ट्वीट करके कहा‘‘सुबह चांदनी चौक के लाल कुंआ स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के दर्शन किये। मंदिर में हुई तोड़फोड़ से मन व्यथित हुआ है। मैंने स्थानीय लोगों से बात करके मामले की पूरी जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।‘‘

 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि प्राचीन दुर्गा मंदिर में दर्शन के बाद स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात करके हौज की थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की तथा पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। क्षेत्र में कोई अन्य अप्रिय घटना नहीं घटे इसके लिए किए गए सुरक्षा बंदोबस्त की भी समीक्षा की।

 

केंद्रीय मंत्री के साथ दौरे पर साथ गये  सेंट्रल दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा तथा अन्य पुलिसकर्मियों को उन्होंने मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आस्त किया है कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। डॉ हषर्वर्धन ने सभी से धैर्य एवं शांति बनाये रखने की अपील की है।
 

 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment