केजरीवाल ने दोबारा आपातकाल जैसे स्थिति उत्पन्न ना होने देना का संकल्प लेने का किया आह्वान

Last Updated 25 Jun 2019 11:41:50 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को लोगों से देश में आपातकाल जैसी स्थिति दोबारा ना उत्पन्न होने देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ आज ही के दिन 34 वर्ष पहले भारत तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा लोकतंत्र पर किए सबसे बड़े हमले का साक्षी बना था। आएं हम इस महान लोकतंत्र के संविधान पर दोबारा ऐसा हमला ना होने देने का संकल्प लें।’’      

 

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 को आज ही के दिन देश में आपातकाल लगाया था, जो 21 मार्च 1977 तक लागू रहा था।

गौरतलब है कि इतिहास में 25 जून का दिन भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। आज ही के दिन 1975 में देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की गई जिसने कई ऐतिहासिक घटनाओं को जन्म दिया।

26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल था। तत्कालीन राष्ट्रपति फ़खरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुचछेद 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की थी।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए थे।     

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment