दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी की ‘रेड कोड’ चेतावनी

Last Updated 31 May 2019 03:16:06 PM IST

दिल्ली में तपिश की स्थिति जस की तस बनी हुई है जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिये ‘रेड कलर’ चेतावनी जारी की है।


प्रतिकात्मक फोटो

मौसम विभाग ने अपराह्न में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है।     

मौसम विभाग के चार ‘कलर कोड’ हैं: हरा, पीला, सुनहरा और लाल। हरा रंग सामान्य स्थिति जबकि लाल रंग मौसम की चरम स्थिति को दर्शाता है।      

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के लिये ‘रेड कोड’ चेतावनी जारी की गयी है। बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की थी, जो पांच साल में सबसे अधिक तापमान है।    

सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम में अब तका का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस बना रहा।   

राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में लगातार दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है जबकि लगातार दो दिन पारा 47 डिग्री पहुंचने पर भीषण लू की स्थिति की घोषणा की जाती है।     

भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी जैसे छोटे इलाकों में एक दिन भी 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment