द. दिल्ली में विवाहिता से सामूहिक बलात्कार

Last Updated 23 May 2019 12:33:39 AM IST

दक्षिण दिल्ली के मैदानगढी इलाके में एक सुनसान स्थान पर 26 वर्षीय विवाहिता से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।


द. दिल्ली में विवाहिता से गैंग रेप (सांकेतिक चित्र)

महिला के अनुसार, वह गत 19 मई को फतेहपुरी बेरी स्थित एक आश्रम गई थी। वह उस दिन आश्रम से रात आठ बजे निकली।
उन्होंने बताया कि जब वह आटोरिक्शा का इंतजार कर रही थी, तभी एक सफेद कार रुकी। उन्होंने बताया कि महिला ने कार में बैठे लोगों से छतरपुर जाने लिए लिफ्ट मांगी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला मुख्य सड़क पर खड़ी थी। तभी वहां एक सफेद कार आकर रुकी और उसने कार में बैठे दो लोगों से घर जाने के लिए लिफ्ट मांगी। लेकिन कार में बैठे व्यक्ति गलत रास्ते पर चलते हुए उसे मैदानगढी में एक सुनसान स्थान पर ले गए और वहां बारी बारी से उससे बलात्कार किया।’’
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने दोनों व्यक्तियों को एक दूसरे को देवेंद्र और जय हिंद के नाम से संबोधित करते हुए सुना।

राजस्थान के अलवर जिला निवासी महिला कुछ दिन पहले ही दिल्ली आयी थी और रानीबाग में अपने एक रिश्तेदार के घर पर रुकी थी। पीड़िता की आठ वर्ष की एक पुत्री है और महिला अपने पति से अलग रह रही है।
अधिकारी ने बताया कि अपराध के बाद आरोपी महिला को छोड़कर वहां से चले गए। बाद में उसने पुलिस को बुलाया जो उसे एम्स लेकर गई जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया जिसमें यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई।
मैदान गढी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment