दिल्ली : डिफेंस कॉलोनी में चोरी के आरोप में नेपाली दंपति गिरफ्तार
Last Updated 22 May 2019 12:59:09 AM IST
दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में एक घर में चोरी करने के आरोप में एक नेपाली दंपति को गिरफ्तार किया गया।
राजधानी में चोरी के आरोप में नेपाली दंपति गिरफ्तार |
जिस घर में चोरी हुई, उसमें आरोपी महिला घरेलू सहायिका का काम करती थी। अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दंपति की पहचान शांति जोशी (36) और किशन जोशी (45) के तौर पर हुई है। वे नेपाल के भजंग जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि शांति को घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम मिला था और 15 दिनों बाद ही वह घर में रखे सेफ को लेकर गायब हो गई।
बीते 10 अप्रैल को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। चुराए गए सेफ में नगद, आभूषण और कई अन्य कीमती सामान थे।
| Tweet |