गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड

Last Updated 12 Apr 2019 04:29:58 AM IST

बृहस्पतिवार को दिल्ली की गर्मी ने पिछले पांच वष्रो का रिकार्ड तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को यहां का अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़कर 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इस दौरान पालम इलाके का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।


गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच वर्षो के दौरान आज के दिन वर्ष 2016 का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

बृहस्पतिवार को सुबह के साथ ही गर्मी बढ़नी शुरू हो गई थी। दिन में चलती गर्म हवाओं ने गर्मी के साथ झुलसाना भी शुरू कर दिया। सूरज के ढलने के बाद भी शाम के वक्त भी हवाओं से गर्माहट कम नहीं हुई थी। इस बीच मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में शुक्रवार को भी यहां के तापमान के ऐसे ही बने रहने और गर्म हवाओं के चलने की बात कही है। शुक्रवार को यहां का तापमान 39 और 23 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। बृहस्पतिवार को पालम का जहां 40.6 और 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया तो रिज एरिया में 39.5, आया नगर 39.6, लोधी रोड 38.9, जाफरपुर 38.7, मुंगेशपुर 38.5 और नजफगढ़ इलाके का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment