दिल्ली पुलिस के ASI ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की

Last Updated 05 Apr 2019 04:44:46 AM IST

उत्तर-पश्चिम दिल्ली में गुरुवार को पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक ने जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर एक चलती मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।


दिल्ली पुलिस के ASI ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर दी जान (सांकेतिक चित्र)

पुलिस के मुताबिक 47 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक अजय कुमार दिल्ली पुलिस की संचार शाखा (कम्युनिकेशन ब्रांच) में तैनात था।
दिल्ली मेट्रो के सूाों के मुताबिक यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे के आस-पास हुआ। चलती मेट्रो के सामने कूदने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्री कुमार 12 फरवरी से चार मार्च तक छुट्टी पर थे जिसे एक महीने के लिए और बढ़ा दिया गया था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार श्री कुमार अवसाद से पीड़ति थे और हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के डॉ राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले श्री कुमार की वर्ष 1994 में सिपाही के रूप में दिल्ली पुलिस में नियुक्ति हुई थी इसके बाद उन्हें वर्ष 2000 में एक हेड कांस्टेबल के रूप में पदोन्नत किया गया और चार साल बाद एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के रूप में पदोन्नत किया गया।
श्री कुमार के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। उनके परिवार में पत्नी, एक 19 वर्षीय बेटी और एक बेटा है। उनका परिवार दिल्ली के नरेला इलाके में रहता है।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment