मोदी को हराएं नहीं तो वह अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रहेंगे : केजरीवाल

Last Updated 24 Mar 2019 08:55:11 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि अगर केन्द्र में अगली सरकार भाजपा की बनी तो नरेन्द्र मोदी अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रह जाएंगे क्योंकि फिर देश में 2019 के बाद कोई चुनाव नहीं होगा।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी पर देश चलाने के लिए तानाशाह एडोल्फ हिटलर की युक्तियां अपनाने का आरोप लगाया।      उन्होंने लोगों से भगवा दल की हार सुनश्चित करने को अपील की।    

उन्होंने कहा, ‘‘आज, हर देशभक्त का लक्ष्य मोदी सरकार को किसी भी कीमत पर सत्ता में वापस आने से रोकना होना चाहिए। अगर भाजपा 2019 में सत्ता में आई तो, वह (मोदी) अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रह जाएंगे।’’    

केजरीवाल ने आगाह किया कि अगर मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बने तो देश में फिर चुनाव नहीं होगा।      

किताब ‘वादा फरामोशी’ का विमोचन करते समय उन्होंने यह बयान दिया।    

यह किताब नीरज कुमार, संजय बासू और शशि शेखर ने लिखी है।    

मुख्यमंत्री ने गुड़गांव में एक मुस्लिम परिवार की बर्बरता से की गई पीटाई की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आज, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बिना किसी कारण के पीटा जा रहा है, उत्पीड़ित किया जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है।    



उन्होंने कहा, ‘‘ आज, जो भी मोदी सरकार पर सवाल उठाता है उसे ‘‘देश-विरोधी’’ घोषित कर दिया जाता है।’’    

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा।     

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment