मुंबई: लगातार चौथे दिन कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सड़कों पर नहीं चली बसें

Last Updated 11 Jan 2019 03:35:48 PM IST

मुंबई में शुक्रवार को बेस्ट बस कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। निकाय चालित इस परिवहन व्यवस्था के प्रबंधन और कर्मियों के बीच गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।


लगातार चौथे दिन मुंबई में बेस्ट बसों की हड़ताल जारी

लाखों यात्रियों को ऑटोरिक्शा, टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है और इतनी बड़ी संख्या में सेवा में लगाई गई निजी बसें यात्रियों को सेवा देने के लिए पर्याप्त नहीं साबित हो रही है।           
बेस्ट बसों की हड़ताल को देखते हुए अब लोगों की नजरें हड़ताल के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में डाली गई याचिका पर केंद्रित है। अदालत शुक्रवार की दोपहर में इस याचिका पर सुनवाई करेगी।           

बीएमसी शिव सेना शासित है। शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महापौर विनाथ महादेर, बीएमसी आयुक्त अजय मेहता और बेस्ट के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार की उपस्थिति में बेस्ट के यूनियन नेताओं से कई चरणों में वार्ता की लेकिन इसके बादल भी हड़ताल खत्म नहीं हो पायी।           

बेस्ट के करीब 32,000 से ज्यादा कर्मचारी मंगलवार को अपनी कई मांगों की पूर्ति के लिए हड़ताल पर चले गए थे। वह वेतन बढाने, बेस्ट और बीएमसी के बजट को साथ करने की मांग कर रहे हैं।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment