शीला दीक्षित दिल्ली कांग्रेस की नई अध्यक्ष

Last Updated 10 Jan 2019 06:45:39 PM IST

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को गुरुवार को कांग्रेस की दिल्ली इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


शीला दीक्षित दिल्ली कांग्रेस की नई अध्यक्ष

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित कांग्रेस की दिल्ली इकाई मे अजय माकन की जगह लेंगी, जिन्होंने स्वास्थ्य आधार पर इस महीने की शुरुआत में पद छोड़ दिया था।

पार्टी नेता पी.सी. चाको ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शीला दीक्षित को दिल्ली कांग्रेस की नई अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।"



पार्टी ने राजेश लिलोथिया, देवेंद्र यादव और हारून युसुफ को दिल्ली इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment