Bhopal में 26 July को अमित शाह चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Last Updated 25 Jul 2023 07:08:28 PM IST

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारियां जोर पकड़ रही है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को भोपाल आ रहे हैं। वह यहां संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें चुनावी रणनीति पर मंथन होगा।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

भाजपा संगठन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अमित शाह 26 जुलाई को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। अमित शाह रात 8 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

दरअसल, राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी के अलावा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक की नियुक्ति हो चुकी है। आने वाले दिनों में अन्य समितियों की नियुक्तियां होने वाली है।

अमित शाह का भोपाल प्रवास बेहद खास माना जा रहा है। पिछले दिनों अपने भोपाल प्रवास में अमित शाह ने राज्य के नेताओं को खास हिदायतें दी थी। उस पर कितना और किस तरह काम किया गया, इसकी भी समीक्षा की जाएगी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पिछली यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा नेताओं को खास निर्देश दिए थे और उसके अनुरुप ही काम करने को कहा था। उसपर कितना अमल हुआ है, इसकी भी समीक्षा हो सकती है।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment