Spacer
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड राजस्थान आलमी समय

20 Feb 2023 06:43:37 AM IST
Last Updated : 20 Feb 2023 06:54:48 AM IST

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शराब के सभी अहाते होंगे बंद, उमा भारती ने चलाया था शराब के खिलाफ अभियान

मध्य प्रदेश में शराब के अहाते बंद होंगे

मध्य प्रदेश में नशा मुक्ति की लंबे अरसे से कोशिशें हो रही हैं, इसी क्रम में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

अब शराब दुकानों में संचालित अहाते बंद होंगे, वहीं शॉप बार पर मदिरापान बंद हेगा। शिवराज सरकार की कैबिनेट की बैठक रविवार की रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

राज्य सरकार के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश में शराब सेवन को हतोत्साहित करने की दिशा मे राज्य की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

गृहमंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने प्रदेश में संचालित सभी अहातों को बंद करने, शॉप बार पर मदिरापान की सुविधा खत्म करने व शराब दुकान पर सिर्फ शराब की बिक्री करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

उन्हेंने आगे बताया कि शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों से भी शराब दुकानों की दूरी को 50 से बढ़ाकर 100 मीटर कर दिया गया है। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती बढ़ाई जाएगी।

ज्ञात हो कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लंबे अरसे से शराब के खिलाफ अभियान चलाए हुई हैं, उन्होंने शराब अहातों के खिलाफ प्रदर्शन तक किए हैं।


आईएएनएस
भोपाल
 

ताज़ा ख़बरें


लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा पेज ज्वाइन करें
एवं ट्विटर पर फॉलो करें |
 


फ़ोटो गैलरी

 

172.31.21.212