Spacer
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड राजस्थान आलमी समय

16 Feb 2023 08:24:35 AM IST
Last Updated : 16 Feb 2023 08:31:19 AM IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से उछली गेंद लगने से भाजपा कार्यकर्ता घायल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बुधवार को क्रिकेट खेलने के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से उछली गेंद लगने से एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया।

यह घटना उस समय हुई, जब केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) द्वारा विकसित क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करते हुए बल्लेबाजी में हाथ आजमाया।

जानकारी के अनुसार, भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से घिरे सिंधिया ने एक शॉट खेला और विकास मिश्रा के रूप में पहचाने जाने वाले पार्टी कार्यकर्ता ने गेंद को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चूक गए और यह उनके माथे पर लग गई।

मिश्रा को सरकारी वाहन से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

सिंधिया भी मिश्रा का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सिंधिया डॉक्टरों से बात करते और घायल पार्टी कार्यकर्ता को सांत्वना देते नजर आए।

नए स्टेडियम का उद्घाटन करने से पहले सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रीवा में एक हवाईअड्डे का शिलान्यास किया।


आईएएनएस
भोपाल
 

ताज़ा ख़बरें


लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा पेज ज्वाइन करें
एवं ट्विटर पर फॉलो करें |
 


फ़ोटो गैलरी

 

172.31.21.212