सतना जिले में आग लगने की घटना में गेंहू की फसल जलकर खाक

Last Updated 31 Mar 2021 08:42:20 PM IST

मध्यप्रदेश के सतना जिले में आग लगने की अलग अलग घटनाओं में गेंहू की कई एकड़ में लगी गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गयी है।


सतना जिले में आग लगने की घटना में गेंहू की फसल जलकर खाक

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मंगलवार को उचेहरा तहसील के तीन गांवों मे आगजनी की वजह से लगभग 20 एकड़ मे खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई, जबकि आज नागौद के तीन और रघुराज नगर तहसील के दो गांवों मे  आग की वजह से कई एकड़ मे खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।

फिलहाल आग लगने की वजह  ज्ञात नही है। आग से हुए नुकासान का मूल्यांकन किया जा रहा है।

वार्ता
सतना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment