मप्र : शिवराज सरकार को स्पष्ट बहुमत

Last Updated 11 Nov 2020 04:30:21 AM IST

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को वोटों की गिनती में नौ सीटों पर विजय हासिल करने के साथ ही प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने 230 सदस्यीय सदन में साधारण बहुमत हासिल कर लिया।


मप्र : शिवराज सरकार को स्पष्ट बहुमत

इसके साथ ही जारी मतगणना में भाजपा दस अन्य सीटों पर आगे चल रही है।

वर्तमान में भाजपा के 107 विधायक हैं और नौ सीटों पर विजय हासिल करने के साथ ही भाजपा ने साधारण बहुमत के आंकड़े 116 को प्राप्त कर लिया है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने अब तक नौ सीटें - बमोरी, अशोक नगर, मुंगावली, अनूपपुर, सांची, मांधाता, नेपानगर, बदनावर और सुवासरा में जीत हासिल कर ली है।

वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस ने अब तक ब्यावरा सीट पर विजय हासिल की है। इसके अलावा कांग्रेस के उम्मीदवार अन्य आठ सीटों पर आगे चल रहे हैं।

भाषा
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment