भोपाल में कांग्रेस-BJP नेताओं ने पार्टी दफ्तरों में डाला डेरा

Last Updated 03 Nov 2020 02:48:05 PM IST

मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में रहे मतदान की स्थिति पर दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा के नेता खास नजर रखे हुए हैं।


प्रमुख नेताओं ने तो अपने प्रदेश कार्यालय में ही डेरा डाल रखा है।

चुनाव और मतदान को लेकर दोनों दलों ने अपने प्रदेश कार्यालयों में कंट्रोल रूम बना रखा है। इन कंट्रोल रूम में अनुभवी और तकनीकी तौर पर दक्ष लोगों की तैनाती की गई है।

मतदान की स्थिति पर दोनों ही दल नजर रखे हुए हैं और समीक्षा करने के साथ अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से सीधे संवाद कर रहे हैं।

राजधानी भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी टीम के साथ बैठे हैं, एक-एक विधानसभा में हो रहे मतदान को लेकर बात कर रहे हैं। कार्यालय में बैठे नेता मैदान में काम कर रहे कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।

इसी तरह भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत पार्टी पदाधिकारियों के साथ मतदान की समीक्षा कर रहे हैं। वे जमीनी स्तर पर मतदान की क्या स्थिति है उसके लिए कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment