ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में डाला वोट, दिग्विजय पर कसा तंज

Last Updated 03 Nov 2020 01:29:51 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मतदान कर भाजपा की जीत का दावा किया।


साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज भी कसा।

राज्य के 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, इनमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है।

सिंधिया इसी क्षेत्र से मतदाता हैं, वे यहां के एमआई शिशु मंदिर पहुंचे और मतदान किया।

इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज कर रही है।

सिंधिया से जब पूछा गया कि दिग्विजय सिंह तो ईवीएम को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो उनका जवाब था कि दिग्विजय सिंह अपने आप पर सवाल उठाएं, उन्होंने प्रदेश का क्या हाल कर रखा था, किस हालत में छोड़ा था।

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाए और कहा है कि ईवीएम हैक हो सकती है।

उन्होंने मतपत्र से वोटिंग की वकालत की।

आईएएनएस
ग्वालियर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment